पंजाब में विधानसभा चुनाव जितने के बाद आज ‘आप’ (आम आदमी पार्टी ) के 10 मंत्रियों ने शपथ ली। राजयपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सभी को शपथ दिलाई। सीएम भगवंत मान ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। कल उन्होंने अपनी कैबिनेट के 10 मंत्रियों के नामों का ऐलान किया था जिनमे एक महिला मंत्री भी शामिल है।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
राजधानी चंडीगढ़ के राजभवन में सीएम भगवंत मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इस मंत्रियो की शपथ लेने वालों में हरभजन सिंह इतो, विजय सिंघमा, कुलदीप सिंह धालीवाल, हरजोत सिंह बैन्स, हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह मीट हायर, लाल सिंह कटचौरक, ब्रह्मा शंकर जिम्पा और एक महिला मंत्री बलजीत कौर ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में हरजोत सिंह बैन्स कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री है।
1- हरभजन सिंह इतो
यह अमृतसर की जंडियाला सीट से विधायक चुने गए हैं। इनकी उम्र 53 वर्ष है और यह माझा क्षेत्र से आते हैं। यह पहले एक पीसीएस अफसर थे और अपनी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। हालांकि वर्ष 2017 में यह चुनाव हार गए थे।
2 – विजय सिंघला
यह मानसा सीट से विधायक चुने गए हैं। इनकी उम्र 52 वर्ष है और यह मालवा क्षेत्र से आते हैं। सिंघमा पेशे से एक डॉक्टर है और इन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को 63 हजार वोटों से हराया है। यह पहली बार विधायक बने हैं।
3 – कुलदीप सिंह धालीवाल
यह अजनाला सीट से विधायक चुने गए है। इनकी उम्र 60 वर्ष है और यह माझा क्षेत्र से आते हैं। यह दसवीं पास है और लंबे समय से ‘आप’ से जुड़े हुए हैं। इन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी को हराया है।
4 – हरजोत सिंह बैन्स
यह रूपमनगर जिले के आनंदपुर साहिब सीट से विधायक चुने गए हैं। इनकी उम्र 31 वर्ष है और यह कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री है। यह पेशे से एक वकील है। हालांकि यह पिछली बार चुनाव में हार गए थे।
5 – हरपाल सिंह चीमा
यह संगरूस के दिड़बा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। इनकी उम्र 47 वर्ष है। यह पंजाब के मालवा क्षेत्र से आते हैं।
6 – लालजीत सिंह भुल्लर
यह तरनतारन के पट्टी सीट से विधायक चुने गए हैं। इनकी उम्र 40 वर्ष है। यह बारहवीं पास है। यह माझा क्षेत्र से आते हैं और इन्होंने प्रकाश सिंह बादल के दामाद को हराया है।
7 – गुरमीत सिंह मीत हेयर
यह बरनाला सीट से विधायक चुने गए हैं। यह दूसरी बार विधान बने हैं। इनकी उम्र 323 वर्ष है और पेशे से एक इंजिनियर हैं। गुरमीत पंजाब में आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष हैं।
8 – लालचंद कटचौरक
यह भोआ सीट से विधायक चुने गए हैं। इनकी उम्र 51 वर्ष है और यह माझा क्षेत्र से आते हैं। यह दसवीं पास है और इन्होंने कांग्रेस के जोगिंदर पाल को हराया है।
9 – ब्रह्म शंकर जिम्पा
यह होशियारपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। इनकी उम्र 56 वर्ष है और द्वाबा क्षेत्र से आते हैं तथा 12वीं पास हैं। ब्रह्म पहले कांग्रेस में थे।
10 – बलजीत कौर
यह मलोट सीट से विधायक चुनी गई है। यह कैबिनेट में एकमात्र महिला है। इनकी उम्र 46 वर्ष है। यह पेशे से एक डॉक्टर है और मालवा क्षेत्र से आती है।
आठ पहली बार बने है विधायक
शपथ लेने वाले 10 मंत्रियों में से चार मंत्री अनुसूचित जाति के हैं। इसके अलावा तीन जाट सिख, तीन हिन्दू है। भगवंत मान की कैबिनेट में अभी छह और चेहरे शामिल हो सकते हैं। इसमें से आठ ऐसे विधायक हैं जो पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं।