लुधियाना में गैस सिलिंडर विस्फोट : 24 घायल, 5 की हालात गंभीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लुधियाना में गैस सिलिंडर विस्फोट : 24 घायल, 5 की हालात गंभीर

NULL

लुधियाना : पंजाब में लुधियाना के गैसपुरा इलाके में आज सुबह एक श्रमिक कॉलोनी में एक गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया जिसमें 24 लोग घायल हो गये। इसमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है। सहायक पुलिस आयुक्त धरमपाल और एसडीएम ( पूर्व ) अमरजीत सिंह बैंस ने संवाददाताओं को बताया कि यह सिलिंडर एक घर में विस्फोट हुआ। इस घर के मालिक की पहचान स्मार्ट कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

अशोक , उसकी पत्नी और कुछ पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सिलिंडर में विस्फोट के कारण घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल हो गये।विस्फोट के कारण इमारत का एक हिस्सा भी गिर गया। बैंस ने बताया कि घायलों में अशोक , उसकी पत्नी और कुछ महिला और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। स्मार्ट कॉलोनी प्रवासी मजूदरों की बस्ती है।

 

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।