पंजाब कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग बेटों के साथ AAP में हुए शामिल

पंजाब कांग्रेस से बगावत करने के बाद पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग अपने दोनों बेटों यदविंद्र सिंह कांग

पंजाब कांग्रेस से बगावत करने के बाद पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अपने दोनों बेटों यदविंद्र सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग के साथ पूर्व मंत्री ने आप का दामन थाम लिया। आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल की मौजदूगी में तीनों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आप नेता एवं पार्टी के पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, “पंजाब कांग्रेस से निराश- 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे जगमोहन सिंह कांग साब, अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमरिंदर के साथ आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है।”


कांग्रेस ने मोहाली जिले की खरड़ सीट से विजय शर्मा को पार्टी का टिकट दिया है। कांग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर इस सीट से उनकी उम्मीदवारी का कथित रूप से विरोध करने का आरोप लगाते रहे हैं। जब से कांग्रेस ने उन्हें टिकट से वंचित किया, कांग धमकी दे रहे थे कि उनके बेटे यदविंद्र सिंह कांग खरड़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

जगमोहन सिंह कांग 2002-07 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।