विधान सभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई शिफ्ट किया गया। प्रकाश सिंह बादल की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्ममंत्री रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं। वो पंजाब विधान सभा चुनाव के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के उम्मीदवार हैं। उनकी उम्र लगभग 94 साल है।
शिरोमणि अकाली दल देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी
देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की राह आसान नहीं लग रही है। एक तरफ 2017 में चुनाव में कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल से सत्ता छीनी थी, तो वहीं 2017 के चुनाव में ही आम आदमी पार्टी की दमदार मौजूदगी ने इस पार्टी को तीसरे स्थान पर पहुंच दिया था। अब इस चुनाव में यह दोनों राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के लिए मजबूत चुनौती तो बने हुए ही हैं। इसके साथ ही पार्टी के सामने इस चुनाव में संगठन, कार्यकर्ताओं का मनोबल व पार्टी की इमेज बचाने की चुनौती बनी हुई है।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए प्रकाश सिंह बादल
लंबी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रकाश सिंह बादल हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज किया गया। कोरोना की चपेट में आने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी।
1920 में गठित हुई थी शिरोमणि अकाली दल
शिरोमणि अकाली दल देश का दूसरा सबसे पूरा राजनीतिक दल है। कांग्रेस को देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल कहा जाता है। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल ही देश में सबसे पुराना राजनीतिक दल है। शिरोमणि अकाली दल का गठन दिसंबर 1920 को 14 शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिख धार्मिक शरीर के एक कार्य बल के रूप में किया गया था। शिरोमणि अकाली दल इस चुनाव में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। जिसमें भाजपा के साथ गठबंधन टूटना भी इस दल के लिए एक चुनौती की तरह है।