बीजेपी में आज शामिल होंगे पंजाब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, पार्टी दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीजेपी में आज शामिल होंगे पंजाब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह, पार्टी दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

आज भारतीय जनता पार्टी में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह शामिल होंगे। इसके साथ ही उनकी पार्टी

आज भारतीय जनता पार्टी में पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह शामिल होंगे। इसके साथ ही उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय हो जाएगा। अमरिंदर के साथ ही साथ उनके कई करीबी नेता भी आज ही बीजेपी का दामन थाम रहे है। उनके साथ उनके बेटे और बेटी के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।
एक रिपोर्ट के अनुसार कैप्टेन ने पंजाब विधानसभा के दौरान कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़कर अलग पार्टी बनाई थी, जिसका नाम पंजाब लोक कांग्रेस था। साथ ही वो बीजेपी के सम्पर्क में भी थे। इस हफ्ते के शुरुआत में ही उन्होंने अमित शाह से दिल्ली आकर बात की थी, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई गई थी। यहां तक की विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर 
हालंकि, खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह को पटियाला की अपनी परंपरागत सीट पर करारी हार झेलनी पड़ी थी। बीजेपी लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। वो उन सभी बड़े नेताओं को शामिल करा रही है, जिससे उसकी पंजाब में स्तिथि और भी ज्यादा मजबूत हो जाए। 
वही, खबर ये भी आ रही कि बीजेपी पंजाब में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर बदलाव करने वाली है और पार्टी जल्द अमरिंदर सिंह और उनके करीबियों को कोई बड़ी भूमिका दे सकती है। बीजेपी का ये प्लान लोकसभा चुनाव को लेकर है, ऐसा लगातार कहा जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।