पूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का निधन, राज्य में एक दिवसीय अवकाश घोषित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का निधन, राज्य में एक दिवसीय अवकाश घोषित

पंजाब के पूर्व सिंचाई एवं राजस्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का आज सुबह निधन हो गया। राज्य

पंजाब के पूर्व सिंचाई एवं राजस्व मंत्री गुरनाम सिंह अबुल खुराना का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबी बीमारी से गुज़र रहे थे। वह 90 वर्ष के थे। उनके तीन बेटे हैं। उन्होंने 1992 से 1997 तक मुक्तसर जिले की लंबी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व मंत्री का उनके पैतृक गांव अबुल खुराना में कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राज्य सरकार ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के बुजुर्ग नेता एवं पूर्व मंत्री के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अबुल खुराना को भद, राजनेता और जननेता बताया जिन्होंने मालवा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया।
कैप्टन सिंह ने कहा कि मालवा क्षेत्र के लोग उनके किए गए कार्यों के लिए कभी नहीं भुला सकेंगे। वह जमीनी स्तर के नेता थे जिनका लोगों से सीधा संबंध था। उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है उसे भरा जाना मुश्किल है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।