पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया शोक

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख प्रकट किया है। श्री बादल ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि श्रीमती दीक्षित अपने नम, तथा मिलनसार स्वभाव के अलावा आम व्यक्ति से गहरा नाता रखने वाली प्रख्यात नेता के तौर पर जानी जाती थीं। 
उन्होंने कहा कि संजीदा व्यक्तित्व तथा दूसरों का पक्ष सुनने की योज्ञता के कारण वह सभी पार्टियों से सम्मान पाती थीं। 
श्री बादल ने कहा कि वह एक शानदार व्यक्तित्व वाली शख्सियत थीं जिन्होने अपने तीन कार्यकालों के दौरान दिल्ली का सर्वांगीण विकास किया जिसे दिल्ली के लोग कभी नहीं भूलेंगे। 
उन्होंने कहा कि श्रीमती दीक्षित ने दिल्ली का आधुनिकीकरण करके इसे एक साफ सुथरा तथा हरा भरा शहर बनाया। वह सदैव अपने विकास कार्यो तथा जनभलाई वाले स्वभाव के कारण याद की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।