बठिंडा में किसानों ने भाजपा के एक कार्यक्रम में तोड़फोड़ की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बठिंडा में किसानों ने भाजपा के एक कार्यक्रम में तोड़फोड़ की

पंजाब के बठिंडा में भाजपा द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम

पंजाब के बठिंडा में भाजपा द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कथित रूप से किसानों के एक समूह ने तोड़फोड़ की, जिसमें पार्टी के कम से कम पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हालांकि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ किसानों ने कहा कि इस घटना के पीछे किसानों का नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों का हाथ है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग अमरीक सिंह रोड पर कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुन रहे थे तभी किसानों का एक समूह नारेबाजी करता हुआ वहां आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी।
उन्होंने कुर्सियां और एलईडी टीवी तोड़ दिये। उन्होंने कहा कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बचने के लिये नजदीकी दुकानों की ओर भाग गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू करने के लिये हल्का लाठीचार्ज किया।
बठिंडा भाजपा प्रमुख विनोद गुप्ता और भाजपा की राज्य इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक रविन्द्र गुप्ता समेत अन्य लोगों को इस दौरान हल्की चोटें आईं। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ किसानों ने दावा किया कि यह हरकत किसानों ने नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों ने की है। भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।