किसान आंदोलन : 26 जनवरी की हिंसा में गिरफ्तार लोगों को 2-2 लाख का मुआवजा देगी पंजाब सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसान आंदोलन : 26 जनवरी की हिंसा में गिरफ्तार लोगों को 2-2 लाख का मुआवजा देगी पंजाब सरकार

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाब के उन 83 लोगों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा,

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार की ओर से पंजाब के उन 83 लोगों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, जिन्हें 26 जनवरी के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए मेरी सरकार के रुख को दोहराते हुए, हमने 26 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर रैली करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 83 लोगों को 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का फैसला किया है।


बता दें कि 26 जनवरी को 2021 को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने टैक्टर मार्च निकाला था। यह ट्रैक्टर रैली उस समय हिंसक हो गई थी, जब प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए थे और सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और लालकिला परिसर में घुसकर वहां एक धार्मिक झंडा लगा दिया था। 

लाल किले पर किसानों के एक समूह और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी, जिसके बाद 200 से ज्यादा किसानों पर केस दर्ज किया गया था। सत्ताधारी बीजेपी ने इस हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।