लुधियाना : श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबान ज्ञानी मलकीत सिंह हैड ग्रंथी व पांच प्यारें आज गुरद्वारा दुख निवारण साहिब ,फील्ड गंज में नतमस्तक हुए। सिंह साहिबान ज्ञानी मलकीत सिंह ने कहा कि सिख धर्म के प्रचार व प्रसार को लेकर एस जी पी सी की तरफ से चलाई जा रही मुहिम से बड़ी संख्यां में संगते बाणी व बाणे से जुडऩे लगी है।
उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को सिख धर्म के एतिहास व विरास्त से अवगत करवाए ताकि सिख पंथ भविष्य में भी चढ़दी कला में ही रहे। ज्ञानी मलकीत सिंह ने संगतों को यह भी पुरजोर अपील की 2019 में श्री गुरू नानक देव जी का 550वां प्रगट दिवस आ रहा है,उसको विश्व स्तर पर श्रदा व सम्मान के साथ मनाने के लिए तैयारी कर लें।
पंथ से छेके गए सुच्चा सिंह लंगाह ने जत्थेदार अकाल तख्त को लिखा खत, कहा ‘मुझे वापिस पंथ में लिया जाएं’
उन्होंने कहा पहले पातशाह श्री गुरू नानक देव जी कि किरत करो,नाम जपो व बांट कर छको के संदेश को घर घर पहुंचाने की मुहिम को तेज कर दें।
एस जी पी सी धर्म प्रचार कमेटी दोआबा जोन के इंचार्ज व गुरद्वारा दूख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबान ज्ञानी मलकीत सिंह हैड ग्रंथी व पांच प्यारो को सिरोपा भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि एस जी पी सी की तरफ से बच्चों से लेकर हर उम्र की सिख संगतों को गुरबाणी कीर्तन से जोडऩे का हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
इस अवसर पर गुरदुारा दूख निवारण साहिब की प्रंबधक कमेटी के महासचिव अवतार सिंह , कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह विंकल, जतिंदर सिंह रोबिन, रणदीप सिंह डिंपल, भगविंदपाल सिंह,रजिंदरपाल सिंह टिंकू, कंवलप्रीत सिंह,मनप्रीत सिंह मैकी,मनविंदरपाल सिंह,अमरजीत सिंह हैप्पी,लंगर इंचार्ज सतनाम सिंह और बीबी रजिंदर कौर सदस्य एस जी पी सी आदि शामिल हुए। फोटो गुरदुारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबान ज्ञानी मलकीत सिंह व पांच प्यारो को सम्मानित करते हुए।
– रीना अरोड़ा