पंजाब के CM भगवंत मान ISF कॉलेज में 'महिला सशक्तिकरण सम्मेलन' में हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब के CM भगवंत मान ISF कॉलेज में ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में हुए शामिल

महिलाओं के अधिकारों और अवसरों पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा के गांव घल कलां स्थित ISF कॉलेज में आयोजित ‘महिला सशक्तिकरण सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं को समय की आवश्यकता के अनुसार उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए चर्चा की गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं के बिना घर नहीं चल सकता, तो महिलाओं के बिना देश भी नहीं चल सकता। महिलाओं कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक आज़ादी को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की ओर से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के मान-सम्मान और उन्हें उनके हक देने के लिए पंजाब सरकार आगे है।

दो इमारतों के नए निर्माण की रखी आधारशिला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा के जिला प्रशासनिक परिसर में 10.31 करोड़ की लागत से दो नई इमारतों की आधारशिला रखी। 10.31 करोड़ की लागत से बनी इमारत जल्द ही जनता को सौंप दी जाएंगी। हमारी सरकार जनता की परेशानियों को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। लोगों की सरकार जनसुविधाओं को लगातार लोगों की दहलीज तक पहुंचा रही है।

क्या कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोगा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होने से गर्व महसूस हुआ। महिला सशक्तिकरण से 4 ज़िलों की 25 हज़ार महिलाओं को रोजगार मिला है। कोई प्राइवेट कंपनी हमारी माताओं-बहनों के लिए रोज़गार पैदा करेगी, तो हम उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।