अमरनाथ यात्रियों पर हमला निंदनीय : पंजाब शाही इमाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमरनाथ यात्रियों पर हमला निंदनीय : पंजाब शाही इमाम

NULL

लुधियाना  : बीती शाम कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में शामिल बस पर आतंकी हमला न सिर्फ निंदनीय है बल्कि नाकाबिले माफी गुनाह है। तीर्थ यात्रियों को मारना पूरी इंसानियत के लिए शर्म की बात है। ये बात आज यहां लुधियाना जामा मस्जिद में बुलाई गई मीटिंग में शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब उर रहमानी सानी लुधियानवी ने कही।

उन्होनें कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला करके आंतकवादी देश भर में नफरत फैलाना चाहते है। लेकिन हम सभी भारतीय उनकी इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगें। शाही इमाम ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को चाहिए कि वह जम्मू-कश्मीर में पुरी तरह फेल हो चुकी महबूबा सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करें और आंतक फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। शाही इमाम ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता।

इस खतरनाक नासूर का खात्मा करना अब समय की सबसे पहली जरूरत है। उन्होनें कहा कि अमरनाथ यात्रा में आंतकी हमले में शिकार हुए लोगों के साथ पूरे देश के लोगों की भावनाएं दुआ कर रही हैं। इस दुखदायी घटना को भुलाया नहीं जा सकता।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।