पंजाब: भगवंत मान के शपथग्रहण समारोह के लिए किए गए व्यापक इंतजाम, सुरक्षा के होंगे पुख्ता बंदोबस्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब: भगवंत मान के शपथग्रहण समारोह के लिए किए गए व्यापक इंतजाम, सुरक्षा के होंगे पुख्ता बंदोबस्त

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान के पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह समारोह शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में स्थित खटकड़ कलां गांव में होगा जोकि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बताया कि मान बुधवार को अकेले ही शपथ ग्रहण करेंगे।  
मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं 
पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे। हालिया नतीजों में पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों का अनुमान है कि समारोह में तीन लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे भगवंत मान ने राज्य के लोगों को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया था।  
समारोह के लिए करीब 8,000 से 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया  
अधिकारियों ने कहा कि समारोह के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए करीब 8,000 से 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के चलते भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए 16 मार्च को विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।