आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सनी देओल को EC का नोटिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सनी देओल को EC का नोटिस

चुनाव आयोग ने कथित रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में शनिवार को पंजाब

चंडीगढ़ : चुनाव आयोग ने कथित रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में शनिवार को पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता सनी देओल को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, शुक्रवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद भी एक जनसभा को संबोधित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Sunny Deol

उन्होंने कहा कि लोगों को संबोधित करने के लिए माइक्रोफोन का प्रयोग किया गया। अभिनेता से नेता बने देओल गुरदासपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का सामना कर रहे हैं। इस क्षेत्र का अभिनेता विनोद खन्ना ने चार बार प्रतिनिधित्व किया था।

केजरीवाल का बड़ा हमला, कहा- भाजपा मेरी जान के पीछे पड़ी है

उनका अप्रैल 2017 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था। जाखड़ ने यहां अक्टूबर 2017 में हुए उपचुनाव में 1.92 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 14,68,972 मतदाता हैं जिसमें 72,6363 महिला मतदाता हैं। पंजाब की 13 सीटों के लिए मतदान रविवार को होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।