मोगा में नाजायज संबंधों के चलते पति द्वारा पत्नी का बेरहमी से कत्ल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोगा में नाजायज संबंधों के चलते पति द्वारा पत्नी का बेरहमी से कत्ल

मोगा जिले के गांव हेमंतपुरा में शानो-शौकत के चलते एक शख्स द्वारा अपनी बीवी का बेरहमी से कत्ल

लुधियाना-मोगा : मोगा जिले के गांव हेमंतपुरा में शानो-शौकत के चलते एक शख्स द्वारा अपनी बीवी का बेरहमी से कत्ल किए जाने का समाचार मिला है। जानकारी के मुताबिक हेमंतपुरा निवासी मंगा सिंह की शादी 12 साल पहले लुधियाना जिले के गांव जलालदीवाल की रहने वाली हरिंद्र कौर के साथ हुई थी और वह अपनी बीवी के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण दोनों के मध्य कई बार झगड़ा भी हुआ। किंतु समय रहते पारिवारिक सदस्यों और जान-पहचानवालों द्वारा समझाबुझाकर निपटा दिया जाता।

बीती रात मंगा सिंह का हरजिंद्र कौर के साथ एक बार फिर इसी अनबन के चलते झगड़ा हुआ और उसने अपनी पत्नी का तेज हथियारों के साथ कत्ल कर दिया और लाश को गांव की गली में फेंक दिया। आरोपी मंगा सिंह पुत्र छोटा सिंह कत्ल के पश्चात मौके से फरार हो गया।

गांववासियों ने इस घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि मंगा सिंह अकसर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और कई बार दोनों का झगड़ा होता रहता था। बीते दिन मंगा की पत्नी अपने प्रेमी को मिलकर देर रात जब घर वापिस आ रही थी तो इस बारे में जब मंगा सिंह को पता लगा तो लोहे की राड के साथ अपनी पत्नी की जमकर मारपिटाई की। मार से बचने के लिए जब वह जान बचाने की खातिर घर से भागी तो आरोपी भी उसका पीछा करता हुआ वही आ गया।

सरेआम उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर वारदात की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह समस्त घटना मुहल्ले में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस का दावा है कि दोषी व्यक्ति को जल्द काबू कर लिया जाएंगा।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।