रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुखबीर को किया फोन, प्रकाश सिंह बादल की सेहत का जाना हाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुखबीर को किया फोन, प्रकाश सिंह बादल की सेहत का जाना हाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को फोन करके

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल को फोन करके उनके पिता एवं पंजाब के पूर्व CM  प्रकाश सिंह बादल का हालचाल जाना।
बता दें कि प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में दिक्कत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया। सुखबीर से फोन पर हुई बातचीत में राजनाथ सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘श्री सुखबीर बादल से बात की और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का हालचाल पूछा जो अस्पताल में भर्ती हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।