गुरूद्वारा साहिब के सरोवर से महिला और बच्ची की लाशें बरामद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुरूद्वारा साहिब के सरोवर से महिला और बच्ची की लाशें बरामद

NULL

लुधियाना-पटियाला  : शाही शहर के नाम से विख्यात पटियाला स्थित गुरूद्वारा मोतीबाग साहिब के सरोवर में से आज सुबह एक महिला की लाश बरामद की गई। इसके पश्चात पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर महिला की लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी, इसी बीच मृतक महिला के वारिसों द्वारा दी गई

जानकारी के उपरांत उसके साथ डूबी बच्ची को ढूंढने के लिए पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया तो गोताखोरो ने आज दोपहर बच्ची की मृत देह को भी सरोवर से बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय मृतक महिला और 4 वर्षीय बच्ची पिछले दिनों गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। यह भी पता चला है मृतक महिला बच्ची को स्कूल छोडऩे के लिए घर से निकली थी, उसके बाद उसका कोई भी सुराग नहीं मिला।

फिलहाल दोनों की मौतों का काण अभी स्पष्ट नहीं कि उक्त महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की है। पुलिस ने अगली कार्यवाही करते हुए लाशों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

 – सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।