2 अक्तूबर के बाद पंजाब में कभी भी शुरू हो सकता है, कांग्रेस का सदस्यता अभियान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2 अक्तूबर के बाद पंजाब में कभी भी शुरू हो सकता है, कांग्रेस का सदस्यता अभियान

सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ ने 17 सितंबर को चंडीगढ़ में समस्त काग्रेस के पदाधिकारियों की एक विशेष

लुधियाना : 17वीं लोकसभा चुनावों के दौरान पंजाब की सीमावर्ती संसदीय सीट गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सन्नी देओल के हाथों हार के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ द्वारा नैतिकता के आधार पर प्रधानगी पद से दिए गए इस्तीफे के बाद आज कांग्रेस ने उसे नामंजूर कर दिया। इस संबंध में पत्र जारी करते पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी ने इस्तीफा अस्वीकार करते सुनील जाखड़ को पंजाब कांगे्रस में सक्रिय काम करने की अपील की है। 
स्मरण रहे कि इस्तीफा देने के बाद सुनील जाखड़ ने दिल्ली का रूख करके पार्टी से सियासी सरगर्मियां बंद कर दी थी। कांग्रेस हाईकमान सोनियां गांधी से इजाजत मिलने के बाद सुनील जाखड़ ने पार्टी के अंदर एक दम सक्रियता बढ़ा दी है। उन्होंने इसी संबंध में विधिपूर्वक कांग्रेस का कार्यभार संभालते ही प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के जिला अध्यक्षों और अन्य नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। 
सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ ने 17 सितंबर को चंडीगढ़ में समस्त काग्रेस के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई है। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों के अतिरिक्त पंजाब प्रभारी आशा कुमारी भी शामिल होंगी। यह भी पता चला है कि इस बैठक में 2 अक्तूबर राष्ट्रपति महात्मा गांधी का 150वें जन्मदिन मनाने के अवसर पर सदस्यता अभियान शुरू करने की रणनीति पर विचार किया जा रहा है, ताकि आने वाले पार्टी कर्णधारों को इस सदस्यता अभियान के तहत साथ जोड़ा जा सकें। 
स्मरण रहे कि पंजाब राज्य के अंदर भाजपा-अकाली समेत कई सियासी पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने सदस्यता अभियान के अंतर्गत  कई युवाओं और अन्य लोगों को भी जोड़ा है। जबकि पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ना होने के कारण वह राज्य में कांग्रेस की केप्टन सरकार होने के बावजूद सदस्यता अभियान में पिछुड़ चुकी थी।  बहरहाल यही कहा जा सकता है कि राज्य में जो बच गया, उन पर कांग्रेस ने सदस्यता अभियान दांव खेला है, जो अगले महीने के प्रथम सप्ताह के अंदर कभी शुरू हो सकता है।
– सुनीलराय कामरेड 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।