मोगा में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोगा में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

पंजाब के मोगा जिले  में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर गई है, सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने  उनके उनके घर में घुसकर गोली मार दी, जिसके बाद 45 वर्षीय कांग्रेस नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया है, घटना की सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गोलियों की आवाज से गुंजा मोगा

बता दें कि  बलजिंदर सिंह बल्ली को  बाइक पर सवार दो लोगों ने घर के अंदर आकर गोली मारी थी, इस पूरी घटना का वीडियो  सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है,  गोलियों की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ वहां पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे, गोलियों लगाने से उनका ज्यादा खून बह गया, जहां उनको स्पताल लेकर जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

मृतक बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस पार्टी से मोगा जिले के अजीतवाल ब्लॉक के पार्टी प्रमुख थे, हालांकि कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली कितनी गोलियां मारी गई थी, इसके बारे में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है, वही कांग्रेस नेता की हत्या को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है, उनके परिवार ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।