PM मोदी और नवाज शरीफ की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस नेता ने कैप्टन अमरिंदर पर बोला हमला

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ

पंजाब की राजनीति में बड़ा नामी चेहरा और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन के इस्तीफा देते ही कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर पर हमला बोला। 
वहीं, अमरिंदर सिंह राजा ने फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा, प्रिय कैप्टन अमरिंदर साहब, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में आपने पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को पाक सेना प्रमुख और पाक पीएम के साथ गले मिलने की घटना को पार्टी छोड़ने का कारण बताया। जैसा कि अब आप किसान विरोधी बीजेपी के साथ ‘सीट साझा’ कर रहे हैं, यहां कुछ तस्वीरें हैं। 


त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना

अमरिंदर सिंह ने सात पन्ने के त्यागपत्र में गांधी परिवार की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्हें राज्य की सरकार से हटाने के लिए “साजिश” रची गई। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पर भी निशाना साधा।
सोनिया गांधी को लिखे पत्र में अमरिंदर सिंह ने कहा कि “सार्वजनिक जीवन के 52 वर्षों तक उन्हें गहराई से व्यक्तिगत तौर पर जानने के बावजूद” वह (सोनिया) उन्हें या उनके चरित्र को कभी समझ नहीं सकीं। आपने सोचा कि इतने सालों के बाद मुझे हाशिये पर डाल देंगी। मैं न तो थका हूं और न ही सेवानिवृत्त हुआ हूं। मुझे लगता है कि मैं अपने पंजाब को अभी और बहुत कुछ दे सकता हूं। मैं सैनिक हूं और कभी भुलाया नहीं जा सकता।”
सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “पंजाब के सभी सांसदों और मेरी आपत्ति के बावजूद आपने पाकिस्तानी ‘डीप स्टेट’ (सैन्य महकमे) के मददगार नवजोत सिंह सिद्धू को नियुक्त किया, जिसने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल बाजवा और प्रधानमंत्री इमरान खान को गले लगाया था।” सिंह ने कहा, “खान और बाजवा वह लोग हैं, जिन्होंने भारतीयों की हत्या करने के लिए सीमापार आतंकवादी भेजे।”
उन्होंने कहा, “सिद्धू की इतनी ही उपलब्धि थी कि वह मुझे और मेरी सरकार को नियमित रूप से अपशब्द कहते थे। मैं उनके पिता की उम्र का हूं, लेकिन फिर भी निजी और सार्वजनिक रूप से मेरे विरुद्ध भद्दी भाषा का प्रयोग करते रहे।” अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा पर सिद्धू को ‘संरक्षण’ देने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।