शीत लहर का कहर जारी : पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शीत लहर का कहर जारी : पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस किया दर्ज

पंजाब के आदमपुर में मौसम की सबसे ठंडी रात रहने के साथ न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7

पंजाब के आदमपुर में मौसम की सबसे ठंडी रात रहने के साथ न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंजाब और हरियाणा दोनों जगह शीत लहर का कहर और बढ़ गया। दोनों राज्यों में घने कोहरे के कारण समान्य जनजीवन भी प्रभावित रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अम्बाला, हिसार, करनाल, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर सहित कई स्थानों पर आज तड़के घना कोहरा छाया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा शहर रहा जबकि हल्वारा और बठिंडा दोनों जगह तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 0.8 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा।

पंजाब की राजनीति, विवादों के बीच सिद्धू अपनी धुन में मस्त

उन्होंने बताया कि पठानकोट में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लुधियाना में सामान्य से तीन डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में सामान्य से दो डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में हिसार राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में भी ठंड का कहर बढ़ता दिखा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा और रोहतक में सामान्य से चार डिग्री कम 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल में भी शीत लहर का कहर जारी रहा जहां तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि सिरसा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 3.7 डिग्री सेल्सियस और अम्बाला में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्य की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में शीत लहर अगले कुछ दिन और जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।