लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट : CM चन्नी बोले- नापाक इरादों में कामयाब नहीं हो सकतीं राष्ट्र विरोधी ताकतें

लुधियाना जिला अदालत में हुए ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि

लुधियाना जिला अदालत में हुए ब्लास्ट में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में 4 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। ब्लास्ट अदालत की तीसरी मंजिल पर बने शौचालय में हुआ। घटना पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें पंजाब की शांति और सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ना चाहती हैं लेकिन ये ताकतें अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं हो सकतीं।
सीम चन्नी ने लुधियाना जाने से पहले कहा कि विधानसभा चुनाव जैसे -जैसे निकट आ रहे हैं वैसे ही आये दिन कोई न कोई घटना घट रही है। ये ताकतें यह जान लें कि ऐसे करने वालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा। पंजाब ने बड़ी कुर्बानी के बाद शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल देखा है। आतंकवाद ने पंजाब को सालों विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया। सभी को मिलकर ऐसी घिनौनी हरकतों की खुलकर निंदा करनी चाहिए।
पूर्व CM अमरिंदर ने की घटना की निंदा
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अदालत परिसर में ब्लास्ट की निंदा करते हुए इसमें दो लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और पंजाब पुलिस से मामले की तह तक जाने को कहा ताकि सच सामने आ सके।
अकाली दल ने चन्नी सरकार को लिया आड़े हाथ
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने विस्फोट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है। आये दिन नयी नयी घटनायें हो रही हैं। उन्होंने चन्नी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार को कुछ महीने से एक ही काम है कि किस तरह बिक्रम मजीठिया या बादल परिवार को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। सरकार ने पुलिस को हमारे पीछे लगा रखा है। यदि लोगों की सुरक्षा पर सरकार का ध्यान होता तो ऐसी घटनायें न होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।