CM चन्नी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी, उन्हें राजनीति में नैतिकता का हिमायती बताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM चन्नी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी, उन्हें राजनीति में नैतिकता का हिमायती बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उन्हें वंचितों का मसीहा और राजनीति में नैतिकता का हिमायती बताया। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को 75 वर्ष की हो गईं। चन्नी ने ट्वीट किया, ‘‘ दूरदर्शी, गतिशील और दृढ़ संकल्पित राष्ट्रीय नेता, वंचितों की मसीहा और राजनीति में नैतिकता की हिमायती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
आपको इस खास दिन की शुभकामनाएं-सिद्धू 
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियां मिलने की कामना की और कहा, ‘‘उनकी ताकत, समर्पण, साहस और बलिदान सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।’’ वहीं, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गांधी के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आपको इस खास दिन की शुभकामनाएं।
श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं-हुड्डा 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हमें आपका नेतृत्व और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।