दुनिया के इतिहास में CM चन्नी पहले मुख्यमंत्री है, जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं: केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनिया के इतिहास में CM चन्नी पहले मुख्यमंत्री है, जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मुक्तसर में थे। इस दौरान

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मुक्तसर में थे। इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं टीवी में चन्नी साहिब का इंटरव्यू सुन रहा था। इंटरव्यू में वे कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरामदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं। उन्होंने चन्नी के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में पहला सीएम होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है। 
यही नहीं टीवी वाले ने उनसे पूछा कि एनआरआई का क्या हाल है तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी स्थिति है। मैं तो खुद ही एनआरआई हूं। पहले गांव में रहता था और अब मैं शहर आ गया हूं। इसलिए पिंड वाले मुझे एनआरआई कहते हैं।
नकली अरविंद केजरीवाल घूम रहा हैं
इससे पहले भी दिल्ली के सीएम कई बार चन्नी पर तंज कस चुके हैं। अपने पिछले दौरे में उन्होंने चन्नी पर तंज कसते हुए कहा था कि पंजाब में एक नकली अरविंद केजरीवाल घूम रहा है। मैं जो भी ऐलान यहां करके जाता हूं, उसके बाद भी वह भी उसी की नकल करके घोषणा कर देता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लेकिन असली तो मैं ही हूं। फ्री बिजली समेत कई अन्य सुविधाओं के ऐलान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर नकल करनेका आरोप लगाया था। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल काफी वक्त दे रहे हैं और माना जा रहा है कि इस बार वह कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।