CM अमरिंदर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत उपायों के लिये 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM अमरिंदर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत उपायों के लिये 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपातकालीन राहत और पुनर्वास के लिए

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपातकालीन राहत और पुनर्वास के लिए सोमवार को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। वहीं महाराष्ट्र के चार जिलों में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने भी वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। 
उन्होंने घोषणा की जैसे ही पानी का स्तर कम होगा, विशेष गिरदावरी (फसल नुकसान आकलन) किया जाएगा ताकि प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने रूपनगर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के समय यह घोषणा की।
 पिछले 72 घंटे में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उन्होंने जिले का दौरा किया। सिंह ने उन लोगों से भी मुलाकात की जिन्हें बाढ़ के कारण संपत्ति का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आनंदपुर साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी भी थे। 
वहीं, महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली, सतारा और नासिक जिले में बाढ़ प्रभावितों के लिए श्री त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने 26 लाख रुपये वित्तीय सहायता की घोषणा की है। एक न्यासी ने सोमवार को बताया कि राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।