CAA और NRC पर दोहरे मानदंड के लिए मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शिअद की आलोचना की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CAA और NRC पर दोहरे मानदंड के लिए मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने शिअद की आलोचना की

उन्होंने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है।

चंडीगढ़ : भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल पर सीएए और एनआरसी पर ‘दोहरा मानदंड’ अपनाने का आरोप लगाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को पार्टी से कहा कि वह भाजपा के समर्थन पर अपना रुख स्पष्ट करे। 
सिंह ने कहा कि संसद में शिअद ने नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) का समर्थन किया था और अब सीएए तथा एनआरसी पर अलग-अलग बयान दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी लोगों को गुमराह कर रही है। 
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल के सीएए में मुसलमानों को शामिल करने संबंधी हालिया बयानों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साफ है कि मामले में अकाली दोहरा खेल खेल रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।