पंजाब चुनाव को लेकर CM चन्नी ने खेला किसान कार्ड, 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का किया बड़ा ऐलान

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी में जारी

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी में जारी कलह से ऊपर उठने और चुनाव में स्थिति मजबूत करने की कोशिश में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। सीएम चन्नी ने आज किसानों की कर्जमाफी का ऐलान करते हुए बताया कि किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा, साथ ही भूमिहीन मजदूरों का कर्ज भी माफ किया जाएगा। चुनाव के कारण सीएम चन्नी ने किसान कार्ड चलते हुए कहा कि पंजाब सरकार कर्जदार किसानों के खतों में 2 हजार करोड़ रुपये तक जमा करवाएगी। 
अरविंद केजरीवाल को भगोड़ा करार दिया 
चन्नी सरकार के इस निर्णय को अगले 10 दिनों के अंदर लागू किया जाएगा। उन्होंने सामान्य वर्ग के लोगों के लिए आयोग बनाने का निर्णय पारित किया। साथ ही चन्नी ने अरविंद केजरीवाल का घेराव करते हुए उन्हें भगोड़ा करार देते हुए कहा कि उन्होंने बिक्रम मजीठिया से माफी मांगी थी। आम आदमी पार्टी के 10 विधायक इसलिए पार्टी छोड़ चुके हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल इस ड्रग मुद्दे पर स्टैंड नहीं ले सके। चन्नी ने कहा क्या इस तरह केजरीवाल पंजाब के युवाओं के जीवन की रक्षा करेंगे।
लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में राजनीतिक साजिश की कोशिश 
चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले में राजनीतिक साजिश की ओर किया इशारा। उन्होंने कहा कि जब मोहाली कोर्ट में बिक्रम मजीठिया केस की सुनवाई हो रही थी, तभी लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट हुआ। इस लिंक की जांच भी की जाएगी। साथ ही देश में लगातार बढ़ रहे ओमीक्रॉन के मामलों को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल पंजाब में कोई पाबंदियां नहीं लगाई गयी हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि जनता कोविड प्रोटोकॉल का पालन ना करे। हम सभी को कोरोना के इस नए वेरिएंट से बचने के लिए सभी जरूरी मानदंडों का पालन करना बहुत आवश्यक है।

समाजवादियों का नारा, जनता का पैसा हमारा! BJP प्रवक्ता ने किया SP पर तीखा हमला, जानें क्या है वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।