पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केन्द्र से किया अनुरोध , कहा- विवादित कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केन्द्र से किया अनुरोध , कहा- विवादित कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को केन्द्र से अनुरोध किया कि वह अपने विवादित कृषि

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को केन्द्र से अनुरोध किया कि वह अपने विवादित कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले और कहा कि उनकी सरकार इन्हें खारिज करने के लिए जल्दी ही पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी।
सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, चन्नी ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से कानूनों का खारिज करने को कहा था लेकिन उस वक्त मंत्रिमंडल ने उन्हें अपने विवेक से फैसला लेने को अधिकृत किया था।
हालांकि, उन्होंने इन ‘‘कठोर’’ कानूनों को खारिज करने के स्थान पर संशोधित विधेयक लाने का फैसला लिया।
चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी और ‘किसान विरोधी’ कानूनों को खारिज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।