चंडीगढ़ पुलिस ने लॉन्च किया MPassport Police App,अब वेरिफिकेशन होगा आसान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंडीगढ़ पुलिस ने लॉन्च किया mPassport Police App,अब वेरिफिकेशन होगा आसान

शुक्रवार को एमपासपोर्ट पुलिस एप के लॉन्च के साथ चंडीगढ़ में पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक

शुक्रवार को एमपासपोर्ट पुलिस एप के लॉन्च के साथ चंडीगढ़ में पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह के भीतर किया जा सकता है। ऐप का उद्घाटन आज पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने किया।
चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा, “चंडीगढ़ में पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन आमतौर पर 15 दिनों के भीतर किया जाता है।
पासपोर्ट सेवा को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता आएगी
 एमपासपोर्ट पुलिस ऐप के लॉन्च के साथ पासपोर्ट सत्यापन की सुविधा एक सप्ताह के भीतर हो जाएगी।” पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा, “पासपोर्ट सेवा को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता आएगी. पासपोर्ट धारकों को एक जगह से दूसरी जगह भटकना नहीं पड़ेगा.”चंडीगढ़ पुलिस एमपासपोर्ट पुलिस एप के जरिए 15 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराएगी। यह डिजिटल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के तहत शुरू किया गया था।
ऑनलाइन सेवाओं  से जनता को होगा फायदा 
डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा, “आज से चंडीगढ़ पुलिस 15 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराएगी। पहले चंडीगढ़ पुलिस 11 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराती थी, लेकिन आज चार और ऑनलाइन सेवाएं जोड़ी गई हैं।” पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा, “पासपोर्ट सत्यापन, निजी कर्मचारी सत्यापन, चरित्र सत्यापन और किरायेदार सत्यापन- ये चार अतिरिक्त ऑनलाइन सेवाएं जनता के लिए फायदेमंद साबित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।