चंडीगढ़ : स्कूल में लंच टाइम पर गिरा 250 साल पुराना पेड़, एक बच्चे के मौत, कई घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंडीगढ़ : स्कूल में लंच टाइम पर गिरा 250 साल पुराना पेड़, एक बच्चे के मौत, कई घायल

चंडीगढ़ के एक स्कूल में आज बड़ा हादसा हो गया। लंच टाइम पर 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़

चंडीगढ़ के एक स्कूल में आज बड़ा हादसा हो गया। लंच टाइम पर 250 साल पुराना हेरिटेज पेड़ टूट कर गिर जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे की चपेट में आए 13 बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों को जीएमएसएच अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि सेक्टर 9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में ये हादसा हुआ। हादसा उस वक़्त हुआ जब बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खाना खा रहे थे। अचानक पेड़ गिरने से कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। घायल बच्चों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।1657268515 tree 1
कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में गिरा पीपल का पेड़ 250 साल पुराना बताया गया है। वहीं पेड़ की ऊंचाई 70 फीट है। हादसे की सुचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल राहत कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।