कैप्टन से पंजाब की जनता और उनके विधायक भी है निराश : संजय सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कैप्टन से पंजाब की जनता और उनके विधायक भी है निराश : संजय सिंह

NULL

लुधियाना  : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आज लुधियाना में पंजाब की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह से पंजाब की जनता के अलावा उनके कांग्रेसी विधायक भी निराश है। उन्होंने बताया कि कैप्टन सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है और चुनावों में किए गए वायदे खोखले साबित हुए है। संजय सिंह आज पूर्व अकाली कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया द्वारा मानहानि के मामले में पेशी भुगतने के लिए लुधियाना की अदालत में पहुंचे थे।

अदालत परिसर के बाहर संजय सिंह ने फिर दोहराया है कि वह पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे के संबंधी व्यक्त किए गए अपने स्टैंड आज भी कायम है। पंजाब में पिछले समय के दौरान नशे के सौदागरों ने जिस प्रकार बिक्रम सिंह मजीठिया के सरंक्षण में नौजवानों को बर्बाद किया, अब कैप्टनअमरेंद्र सिंह सरकार की जिममेदारी बनती है, उन पर कार्रवाई करे। पर अमरेंद्र सरकार का रवैया भी पूर्व सरकार की भाांति है तथा वह बताये कि पिछले सौ दिन से अधिक के शासनकाल में अमरेंद्र सरकार ने पूर्व सरकार में हुए गलत कामों में किस पर कार्रवाई की है।

संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार बिल्कुल फेल साबित हुई है तथा यह न तो किसानों का कर्ज माफ कर सकी, न ही युवाओं को रोजगार दे सकी। उल्टा राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बदतर होती जा रही। पादरी हत्याकांड इसका एक ताजा प्रमाण है। पूर्व समय की तरह आज भी धार्मिक नेताओं को निशाना बनाए जाना जारी है। यह अमरेंद्र सरकार की जिममेदारी है कि वह केवल ईनामों का ऐलान करने की बजाये असल दोषियो को गिरफ्तार करके राज्य में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बहाल करें। यदि ऐसा हो तो ही ऐसे तत्व पूर्व सरकार की तरह पंजाब को पुन: आग में झौंकने की साजिशें न रचें। लेकिन राणा गुरजीत का माइनिंग कांड व पादरी हत्याकांड से साफ है कि अमरेंद्र सरकार भी पूर्व बादल सरकार के नक्शेकदम पर चल रही है। आप पार्टी इनका पूर्व में भी विरोध कर रही थी तथा आज भी विरोध करती रहेगी।

आप नेता ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने बारे पूछा तो सिद्धू अपने मंत्री के किए भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं बोल रहे। पूर्व में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना अच्छी बात है लेकिन केवल बयान देने की बजाये उन्हें कदम उठाने चाहिए। अब तक उनकी अपनी सरकार है, उनका हाथ किसने रोका हुआ है? इस मौके संजय सिंह ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी सरकार चीन, पाक व कश्मीर मुद्दे पर केवल बडबोलेपन का जाहिर करने के अलावा कुछ नहीं कर सकी है तथा विदेश व आंतरीक सुरक्षा नीति में फेल साबित हुई है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।