बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर ढाई करोड़ की हेरोइन बरामद की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर ढाई करोड़ की हेरोइन बरामद की

NULL

फिरोजपुर  : सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत पाक सीमा पर भारतीय चौकी के पास ढाई करोड़ की हैरोईन बरामद की। सीमा सुरक्षा बल के जलंधर हैड क्वाटर से जारी प्रैस रिलीज में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की पंजाब फ्रंटियर के आई जी मपकुल गोयल के सख्त दिशा निर्देश है कि पाकिस्तान से लगती भारतीय सीमाओं पर विशेष चौकसी की जाए,क्यों पाकिस्तानी समग्लर भारत में नशा पहुंचा सकते हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों जवानो से अपने अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए । जब सीमासुरक्षाबल की 77 बटालियन के जवान सैक्टर फिरोजपुर के अर्न्तगत आती भारतीय चौकी जे एन मोहमद के पास पैट्रोलिंग कर रहे थे तो उनहे तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक की बोतल मिली, जिसे खोल कर देखने से उसमें से 500 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। डी आई जी सैक्टर हैड क्वाटर फिरोजपुर बी एस राजपुरोहित ने बताया कि कि सीमा सुरक्षा बल के जवानो की चौकसी की वजह से एक बार फिर से पाकिस्तान की भारत में नशा पहुंचाने की कोशिश नाकाम कर दी गई।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।