एक बार फिर सुर्खियों में लुधियाना की ब्रोस्टल सेंट्रल जेल, दरगाह में पूजा के वक्त आसमानी बिजली गिरने से 2 कैदियों की मौत, 2 गंभीर जख्मी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक बार फिर सुर्खियों में लुधियाना की ब्रोस्टल सेंट्रल जेल, दरगाह में पूजा के वक्त आसमानी बिजली गिरने से 2 कैदियों की मौत, 2 गंभीर जख्मी

पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना से जुड़े इलाका ताजपुर रोड़ पर स्थित केंद्रीय ब्रोस्टल जेल एक बार फिर

लुधियाना : पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना से जुड़े  इलाका ताजपुर रोड़ पर स्थित केंद्रीय ब्रोस्टल जेल एक बार फिर सुर्खियों में छा गया, जब आसमान से उतरी आफत ने 2 कैदियों को मौत की आगोश में सुला दिया। जबकि इसी आफत का 2 अन्य कैदी भी शिकार हुए है, जिन्हें जेल अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पहले उन्हें अपने डॉक्टरों को दिखाया फिर उनकी गंभीर हालत देखते हुए सिविल अस्पताल लुधियाना में इलाज हेतु दाखिल करवा दिया। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सांय हुई हलकी बारिश के साथ जेल के अंदर बंद सजायाफता कैदियों पर आसमानी बिजली गिरी है। इसी संबंध में कोई भी अधिकारी अभी तक पुष्टि नहीं कर रहा जबकि सूत्रों के मुताबिक इसी हादसे में  दो कैदियों की मौत हो गई, और दो अन्य गंभीर रूप से झुलसने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और अन्य उच्च पुलिस अधिकारीयों ने जेल का रूख किया है और जेल परिसर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। और जेल में बंद कैदियों में दहशत व्याप्त है।
बताया जाता है कि शाम के समय कुछ कैदी जेल में बने धार्मिक स्थल रूपी दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया जिसके बाद इन्हें अस्पताल लाया गया। यह भी पता चला है कि हादसे के वक्त डेढ़ दर्जन से अधिक केदी दरगाह के इर्द-गिर्द माथा टेकने आए हुए थे। घायल शख्स के मुताबिक एक बड़े धमाके के साथ चारों तरफ अंधकार ही छा गया। जेल के वार्डरों ने अधिकारियों के आदेश के बाद चारों कैदियों को सिविल अस्पताल लाया गया,  जहां डाक्टरों ने दो कैदी रेशन व लखबीर  को मृतक करार दे दिया जबकि दो अन्य राजबिंदर व गुरदीप का इलाज किया जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।