बाइक लूट एवं गोलीकांड सुलझा, लूटेरा गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाइक लूट एवं गोलीकांड सुलझा, लूटेरा गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

-अधिक सदस्य फिरोजुपर के रहने वाले,ख्वहां भी की अपराधिक वारदातें ,लुधियाना की माडल टाउन में आठ लाख की

लुधियाना : आलमगीर रोड पर हुई बाइक लूट एवं गोलीकांड को सुलझाते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने अंतर्रजिला लूटेरा गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफतार कर लिया है तथा इनके कब्जे से हथियार व वाहन बरामद किए है। यह गिरोह लुधियाना के अलावा फिरोजपुर में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।

इस संबंधी पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि बीते दिन को रेडलीफ होटल के सामने से रिंग रोड सिटी की ओर जाते रास्ते पर बाइक सवार एक व्यक्ति को गोली मार कर उसका बाइक छीनकर फरार हो गए थे। जिस वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने यादविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर, परमिंदर सिंह उर्फ लाडी निवासी लुधियाना, गुरप्रीत सिंह निवासी थाना मक्खु, सोना सिंह निवासी थाना हामिदवाला फिरोजपुर व परमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी सतजोत नगर धांधरा रोड को गिरफतार किया है।

जिनके कब्जे से 315 बोर का एक पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित छीना बाइक व एक अन्य बाइक बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस गिरोह ने माडल टाउन में आठ लाख रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है तथा इनके खिलाफ लुधियाना व फिरोजपुर में कई आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा कई मामले हल होने की संभावना है।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।