‘उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास’ बीजेपी सरकार का नया नारा : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास’ बीजेपी सरकार का नया नारा : कांग्रेस

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा उम्रकैद में बदलने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास’ इस सरकार का नया नारा है। 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दर्दनाक व शर्मनाक! उग्रवाद से लड़ाई में देश के लिए सबसे दुखद दिन। बीजेपी की झूठी देशभक्ति का पर्दाफ़ाश! अब है सरदार बेअंत सिंह के क़ातिलों के साथ।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नया नारा है- उग्रवादियों का साथ, उग्रवादियों का विकास।’’ 
1569833933 randeep
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले के दोषी बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। बेअंत सिंह की 31 अगस्त, 1995 को हत्या कर दी गई थी। उन्हें पंजाब में आतंकवाद को खत्म करने का श्रेय दिया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।