मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी BJP, पंजाब को लेकर बनाया ये प्लान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी BJP, पंजाब को लेकर बनाया ये प्लान

भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और पंजाब में होने वाले आगामी चुनावों में भी भाजपा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन नहीं करेगी।
भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट किया ‘‘जलंधर के उपचुनाव में काम करते गाँव में जाने पर कभी कभी ऐसा सुनने को मिलता है कि भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव अकालियों के साथ मिल कर ही लड़ेगी, मैं इस को स्पष्ट कर दूँ कि हम 2024 और 2027, मोदी जी के नेतृत्व में और उनकी जनकल्याण नीतियों के दम पर अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।’’
उल्लेखनीय है कि लगभग दो दशक तक पंजाब में भाजपा-शिअद का गठबंधन था। दो साल पहले कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिअद ने भाजपा से अलग होने का निर्णय लिया और पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।