लुधियाना- पठानकोट : पंजाब के सीमावर्ती संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर से पहली बार चुने जाने वाले फिल्मी अभिनेता और भाजपा अकाली प्रत्याशी सनी देयोल की जीत के जश्न के दौरान अलग-अलग तीन स्थानों पर भाजपा और कांग्रेसियों में कहासुनी झगड़े में बदल गई। जिसमें बात तू-तू मैं-मैं से बढ़ती हुई खूनी भिडंत तक जा पहुंची। दूसरी तरफ जश्न में रोड़ शो के दौरान जेबे काटने वाले गिरोह की 6 महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफतार किए जाने का दावा किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पठानकोट में अदाकार सनी देयोल मतदाताओं का धन्यवाद करने के लिए अपने समर्थकों और भाजपा नेताओं के साथ रोड़ शो निकाल रहे थे कि इस दौरान कई लोगों की जेबें कट जाने की खबरें मिली थी।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने भारी भीड़ का फायदा लेते हुए जेब काटने वाली घटनाओं को अंजाम दिया था। इसी संबंध में डिवीजन न. 2 में चरणजीत सिंह निवासी पठानकोट ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रोड़ शो के दौरान कुछ महिलाओं द्वारा उनका हेंडबैग छीन लिया गया, जिसमें से 3500 रूपए निकाल लिए गए , इसी प्रकार एक अन्य शिकायत में जवाहर लाल निवासी ढांगू रोड़ ने अपना पर्स चोरी होने संबंधी शिकायत दी थी। डिवीजन न. 2 के एएसआइ हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को अनगिनित शिकायतें मिलने के बाद जेब काटने वाले गिरोह की 6 महिला सदस्येंा को गिरफतार करके काबू किया गया तो उनसे चोरी की कई वस्तुएं और नकदी बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि काबू की गई महिलाअेां की पहचान सरिता पत्नी आकाश, आर सिंहा पत्नी बंटी, प्रिया पत्नी अतुल, सीरत पत्नी अनुज, चंदा पत्नी अर्जुन और अर्पिता पत्नी दनेश निवासी बिलासपुर जिला रांची झारखंड के रूप में हुई है और मोजूदा वक्त में उक्त महिलाएं गुरदासपुर स्थित रामनगर की झुगी-झोपडिय़ों में रहने वाली है, जिनपर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
उधर झगड़े के तीन मामलों में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 9 लोग घायल हुए। सभी ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में की है। इससे पहले घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पहला झगड़ा चार मरला क्वार्टर में कांग्रेसी व भाजपा वर्करों में हुआ। इस मारपीट में कांग्रेस वर्कर विजय कुमार व गणेश घायल हुए। अस्पताल के डॉक्टरों अनुसार घायल विजय कुमार की बाजू पर चोटें आई है। घायलो ने सिविल अस्पताल से मेडिकल व ट्रीटमेंट करवा इसकी शिकायत थाना डिवीजन नं. 2 में की है।
घायल वार्ड प्रधान गणेश का आरोप है कि वह वीरवार रात को अपने साथी विजय कुमार के साथ ढाकी रोड से सैर कर चार मरला क्वार्टर की ओर आ रहे थे। मोहल्ले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत को लेकर डीजे लगाया हुआ था। वह दोनों वहां से गुजर रहे थे कि बीजेपी वर्करों ने उन्हें चिढ़ाया कि स देओल जीत गया, हुण दस्सो। जवाब में उसने कहा कि आज आपकी बारी, कल हमारी होगी। इस बात से भडक़े भाजपा वर्करों ने दातर से हमला कर साथी विजय कुमार को घायल कर दिया। जब वह उन्हें छुड़ाने लगे तो हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया। इस मारपीट को देख मोहल्लेे के लोग एकत्र हो गए। मोहल्ला वासियों ने झगड़े को छुड़वाया और उन्हें लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
दूसरा झगड़ा मोहल्ला न्यू सैनगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस वर्करों के बीच हुआ। इस झगड़े में कांग्रेस गुट के एक ही परिवार के चार लोग प्रदीप महाजन, इनकी धर्म पत्नी राधा महाजन, बेटे अभिषेक महाजन, सनम महाजन घायल हुए। घायल अभिषेक महाजन का आरोप है कि वह वार्ड 36 के कांग्रेस पोलिंग एजेंट हैं, जो भाजपा वर्करों की आंखों में खटक रहे हैं।
बीती रात को जब वह बाजार से अपने घर पहुंचे ही थे कि जीत का जश्न मना रहे भाजपा के करीब आधा दर्जन वर्करों ने दातर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें बचाने लगे पिता प्रदीप महाजन, मां राधा महाजन, भाई सनम महाजन को भी उन हमलावरों ने घायल कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना में कर दी है।शुक्रवार को इनका हालचाल जानने कांग्रेस के कौंसलर रोहित सियाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उधर, मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नं.2 के हरजिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामेले की जांच की जा रही है।
– सुनीलराय कामरेड