कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पंजाब के कई नेता हुए भाजपा में शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पंजाब के कई नेता हुए भाजपा में शामिल

पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले सोमवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेंदर सिंह शेखावत

पंजाब के जालंधर में लोकसभा उपचुनाव से ठीक पहले सोमवार को केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, गजेंदर सिंह शेखावत की उपस्थिति में कांग्रेस और अकाली दल के कई बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी को इन नेताओं के भाजपा में जाने से  काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। यह तब हुआ जब पंजाब के जालंधर की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है।
1676889633 tfhsrth
कितने नेता हुए भाजपा में शामिल
भाजपा का दामन थामने वालों में सेठ सतपाल मल, अनिल मीनीया, मॉडल टाऊन मोबाइल मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल, शिव दयाल माली, कांग्रेस नेता मेजर सिंह और मनोज अगरवाल सहित अन्य नेता शामिल हैं। सेठ सतपाल मल अकाली दल की सीट पर करतारपुर से चुनाव लड़ चुके हैं जबकि शिव दयाल माली आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं। मेजर सिंह कांग्रेस की सरकार के मसय पार्षद रह चके हैं जबकि अनिल मीनीया ने बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर जालंधर वेस्ट से चुनाव लड़ था।
लोकसभा सीट पर होगा उपचुनाव
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान फिल्लौर में जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से 14 जनवरी को निधन हो गया था। उनके निधन से खाली हुई लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है जिसकी घोषणा किसी भी समय हो सकती है।
1676889697 yhdt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।