जालंधर उपचुनाव में भगवंत मान ने झोंकी ताकत, AAP प्रत्याशी सुशील रिंकू के लिए किया रोड शो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जालंधर उपचुनाव में भगवंत मान ने झोंकी ताकत, AAP प्रत्याशी सुशील रिंकू के लिए किया रोड शो

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पत्र भरने से पहले जालंधर में ‘रोड शो’ किया। जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।
गौरतलब है कि जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का जालंधर के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पिछले साल संगरूर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद जालंधर लोकसभा उपचुनाव को राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए एक ‘अग्नि परीक्षा’ के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।