भगवंत मान ने सीएम चन्नी को दी चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो धुरी सीट से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भगवंत मान ने सीएम चन्नी को दी चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो धुरी सीट से मेरे खिलाफ चुनाव लड़ लें

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज यानी

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान  ने आज यानी शनिवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद मान पहली बार अमृतसर में थे। भगवंत मान ने कहा कि वे आज भगवान को धन्यवाद देने आए हैं। मान धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को यहां से चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी।
भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया है। मान ने चन्नी को चुनौती दी कि वो आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में धुरी से उनके खिलाफ चुनाव लड़ें।शनिवार को आम आदमी पार्टी से पंजाब में सीएम फेस भगवंत मान ने कहा कि वह चमकौर साहिब(सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का निर्वाचन क्षेत्र) से चुनाव नहीं लड़ सकता क्योंकि वह एक आरक्षित सीट है, लेकिन चन्नी धुरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं मैं उनका स्वागत करता हूं। काबिलेगौर है कि भगवंत मान पंजाब का विधानसभा चुनाव धुरी विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे।
 18 जनवरी को  आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा बने भगवंत
धुरी विधानसभा सीट संगरूर जिले में आती है, जहां से भगवंत मान सांसद हैं। एक फोन लाइन सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत से अधिक लोगों ने उन्हें वोट देने के बाद 18 जनवरी को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा नामित किया गया था। वहीं, कांग्रेस की ओर से दलवीर सिंह खंगुरा वर्तमान में धुरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि इस सीट पर लड़ाई रोचक होने वाली है क्योंकि यह सीट 2012 से कांग्रेस का साथ देती रही है जब अरविंद खन्ना ने इस सीट पर चुनाव जीता था। 
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को होने हैं। यहां 117 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटिंग होगी। जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।