पंजाब, हरियाणा में बरसे बादल, कई जगह पारा गिरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब, हरियाणा में बरसे बादल, कई जगह पारा गिरा

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शनिवार को मध्यम स्तर की बारिश हुई जिससे कई जगहों पर

पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शनिवार को मध्यम स्तर की बारिश हुई जिससे कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में 28.2 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, इसके अलावा लुधियाना में 14 मिमी, अंबाला में 12 मिमी और पटियाला में 10 मिमी बारिश हुई।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी 23 मिमी बारिश हुई। पड़ोसी राज्य में हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल में तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम था। 
अमृतसर में तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री नीचे था। इसके अलावा अंबाला में पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था। करनाल में तापमान सामान्य से दो अंक कम होकर 31.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.8 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ गया। यहां सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 54 से 100 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।