बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के राज्यपाल के तौर पर ली शपथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के राज्यपाल के तौर पर ली शपथ

बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ ली। एक

बनवारीलाल पुरोहित ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर शपथ ली। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी।
वक्तव्य के मुताबिक पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने यहां पंजाब राजभवन में बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। पुरोहित ने अंग्रेजी में शपथ ली।
इससे पहले पुरोहित के पंजाब राजभवन पहुंचने पर पंजाब सशस्त्र पुलिस बल की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी गारद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।