औजला को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

औजला को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करने के लिए विशेष रूप से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को समर्थन और

लोकसभा निर्वाचान क्षेत्र अमृतसर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला को टिकट दिए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। श्री सिंह ने 1997 में कांग्रेस में शामिल होकर अपना राजनैतिक स़फर शुरू किया था। किसानों के हितैषी और आम लोगों में अपनी पैठ बनाये रखने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ रहने के कारण ही उनको फिर टिकट मिलने का मुख्य कारण माना जा रहा।

सांसद औजला ने मार्च 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राजिन्दर मोहन सिंह छीना को एक लाख 97 हत्रार 491 मतों के अंतर से हराया था। राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के इस सीट से इस्ती़फा देने के बाद उन्होंने यहां से चुनाव लड़ था। श्री औजला ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री, सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक, टिकट की अंतिम प्रक्रिया के दौरान उनका समर्थन करने के लिए विशेष रूप से स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को समर्थन और विश्वास जताने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।