पंजाब : पठानकोट में सेना की छावनी पर हमला, अज्ञात लोगों ने फेंका ग्रेनेड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंजाब : पठानकोट में सेना की छावनी पर हमला, अज्ञात लोगों ने फेंका ग्रेनेड

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने छावनी के सामने ग्रेनेड फेंका। सीसीटीवी फुटेज के

पंजाब के पठानकोट में सेना की छावनी के एंट्री गेट पर बीती देर रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया। घटना के बाद अधिकारियों ने अलर्ट जारी किया। हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि विस्फोट रविवार देर रात को छावनी के त्रिवेणी द्वार के बाहर हुआ। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने छावनी के सामने ग्रेनेड फेंका। सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान की जा रही है। 
1637553444 army
उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके में अलर्ट जारी किया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात एक  बजे पठानकोट के काठ वाला पुल से धीरा जाने वाले रास्ते में पड़ते सेना के त्रिवेणी द्वार पर मोटर साइकिल सवारों ने ग्रेनेड फेंका। जिससे वहां तेज धमाका हुआ। हालांकि, गेट पर ड्यूटी दे रहे जवान दूरी पर थे। इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।