Amritpal Singh : अमृतपाल सिंह दो ऑटो-रिक्शा बदलकर लुधियाना से फरार हुआ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Amritpal Singh : अमृतपाल सिंह दो ऑटो-रिक्शा बदलकर लुधियाना से फरार हुआ

अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसलिए पुलिस पंजाब और

अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसलिए पुलिस पंजाब और हरियाणा में छानबीन कर रही है। क्योंकी हरियाणा में  21 मार्च को हरियाणा के शाहबाद में अमृतपाल अपने एक समर्थक के पास आया था। इसके बाद से पुलिस उस समर्थक से पूछताछ कर रही है। हालांकि अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह उत्तराखंड में हो सकता है। अमृतपाल  जालंधर के शाहकोट से फिल्लौर और लुधियाना के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुआ था। इसके साथ ही अमृतपाल के एक करीबी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास अमृतपाल से जुड़ी जानकारी है। इसलिए उसे दिल्ली के तिलक नगर से गिरफ्तार किया गया है। 
सीसीटीवी में कैद में हुआ अमृतपाल
पंजाब पुलिस के मुताबिक  लुधियाना से निकलने के लिए अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पापलप्रीत सिंह ने शेरपुर चौक तक पहुंचने के लिए दो ऑटो-रिक्शा बदले थे। इसके बाद वह बस में सवार होकर हरियाणा भाग गया था। अमृतपाल और पापलप्रीत तीन जगहों लधोवाल जालंधर बायपास और शेरपुर चौक पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए थे। हरियाण के शाहबाद में अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में एक महिला को पकड़ा गया है। इसी  महिला ने बलजीत कौर जांचकर्ताओं को बताया कि दोनों ने उसे विश्वास दिलाया था कि वे आगे उत्तराखंड जा सकता है जिसके बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया है।
बॉडीगार्ड तेजिंदर सिंह को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अमृतपाल के आर्म्ड बॉडीगार्ड तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि अमृतपाल के पीछे बिना लाइसेंस वाली 315- बोर की पंप और एक्शन बंदूक लिए खड़े उसकी कई तस्वीरें हैं।  इसके अलावा अमृतपाल के 11 अन्य गिरफ्तार सहयोगियों को गुरुवार को एक अदालत में पेश किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।