राजीव गांधी की जयंती पर अमरिन्दर सिंह ने दी श्रद्धाजंलि

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को अपने प्रिय मित्र और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को अपने प्रिय मित्र और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। 
मुख्यमंत्री अमरिन्दर ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर उन्हें याद कर रहा हूं। आप सदैव मेरे और उन सबके दिलों में हैं जिनके जीवन को आपने स्पर्श किया। 

बता दें कि कांग्रेस राजीव गांधी के जन्मदिन को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाती है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। वही, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तवंर ने दिल्ली में राजीव गांधी की समाधि वीर भूमि पर पुष्पाजंलि अर्पित की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।