ढिलवां कत्ल मामले में दोषियों के ना गिरफ्तार किए जाने पर सुखबीर सिंह बादल समेत धरने पर बैठे अकाली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ढिलवां कत्ल मामले में दोषियों के ना गिरफ्तार किए जाने पर सुखबीर सिंह बादल समेत धरने पर बैठे अकाली

पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह ढिलवां कत्ल कांड के दोषियों को पुलिस द्वारा गिरफतार ना किए जाने के

लुधियाना- बटाला : पूर्व अकाली सरपंच दलबीर सिंह ढिलवां कत्ल कांड के दोषियों को पुलिस द्वारा गिरफतार ना किए जाने के कारण रोष स्वरूप आज शिरोमणि अकाली दल के अकाली नेता कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी मुख्यालय बटाला के आगे जमकर रोष प्रदर्शन किया। 
शनिवार को शिअद नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पार्टी की समूची लीडरशिप ने यहां धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। एसएसपी कार्यालय के समक्ष दिए धरने में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी शामिल हुए।   सुखबीर बादल ने कहा कि दलबीर सिंह की हत्या राजनीति बदले की भावना से की गई। इस कत्ल कांड के पीछे पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंंधावा का पूरा हाथ रहा है। रंधावा के इशारों पर जेल में बैठे कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने फोन के जरिये अपने साथियों से कत्ल कराया गया।
सुखबीर ने एसएसपी बटाला उपेंद्रजीत सिंह घुम्मण पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसपी ने कत्ल के गुनाहगारों को बचाने में पूरा साथ दिया। पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाते कहा कि शिअद जल्द हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाटगा। पार्टी मांग करेंगी कि मामला सीबीआइ के सुपुर्द किया जाए, क्योंकि पुलिस की जांच से उनका पूरा भरोसा उठ चुका है।
सुखबीर ने आरोप लगाए कि बटाला पुलिस के एसएसपी तथा कोटली सूरत मल्ली के एसएचओ मंत्री रंधावा के कहने पर चल रहे हैंं। मंत्री जो कहतेे है उनके इशारे पर काम होता है। कत्ल के बाद बेटा संदीप सिंह आरोपितों के खिलाफ बयान दर्ज करवाने गया तो एसएसओ ने जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े का पर्चें पर विवरण डाल दिया। बाद में कहा कि पढऩे की जरूरत नहीं है। घर आकर पर्चें को देखा तो दंग रह गया। मामला गरमाया तो एसएचओ कोटली सूरत मल्ली ने पर्चें में की गलती में सुधार किया।
सुखबीर ने कहा कि सभी आरोपित मंत्री सुखजिंद्र रंधावा की चंडीगढ़ में स्थित कोठी में उपस्थित हैंं। पुलिस चाहे तो उन्हें वहां से गिरफ्तार कर सकती है। मुझे मालूम है कि पुलिस ऐसा नहींं करेगी, क्योंकि वह सरकार के कहने पर चल रही है।
धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, सिकंदर सिंह मलूका, गुलजार सिंह रणीके, पूर्व विधायक विरसा सिंह वलटोहा, जिला गुरदासपुर शिअद प्रधान गुरबच्चन सिंह बब्बेहाली, हलका बटाला विधानसभा के विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, बलबीर सिंह बिट्टू, एसजीपी मेंबर गुरिंद्र पाल सिंह गौरा, शिअद के नेता पवन टीनू, गुरइकबाल सिंह माहल, शिअद के यूथ लीडर रविकरण सिंह काहलों आदि भी शामिल हुए। 
सुखबीर बादल ने सरेआम एसएसपी बटाला उपेंद्रजीत सिंह घुम्मण को नाम से ललकारते हुुुए कहा कि जिस दिन मेरी सरकार बनी तो सबसे पहले घुम्मण की जांच होगी। जांच में पता लगाया जाएगा कि कितने बेकसूर लोगों के खिलाफ झूठे पर्चें किए। कितने शिअद के वर्करों को बिना वजह जेल में भेजा गया। इन सबका काला चिट्ठा जनता के समक्ष खोला जाएगा। ये मत सोचना कि दो साल बाद वह रिटायर हो जाएंगे तो उसे छोड़ दिया जाएगा। 
कानून के हाथ लंबे है। गुनाहगारों का साथ देने वाला कानून का रखवाला भी गुनाहगार होता है। सुखबीर बादल ने कहा कि जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा जेल में बैठें गैंगस्टरों का पूरा साथ दे रहे हैं। उन्हें हर तरह की सुख सुविधा जेल में प्रदान की जा रही है। उनके पास मोबाइल है। अंदर जन्म दिन मनाते हैंं। केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंत्री साहब कोई कार्रवाई करने के बजाय चुप बैठें है।
– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।