लावारिस लाश को देखकर महिला ने पुलिस को किया सूचित तो बाद में निकला किन्नर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लावारिस लाश को देखकर महिला ने पुलिस को किया सूचित तो बाद में निकला किन्नर

मृतक के मुंह पर जख्म के निशान पाएं गए और वह अकसर किन्नर का भेष बनाकर घूमता था

लुधियाना-जालंधर : जालंधर के बस्ती शेखा के अंतर्गत उजाला नगर पर स्थित खाली प्लाट में लावारिस लाश मिलने से सनसनी फैल गई। तहकीकात उपरांत मृतक की पहचान उजाला नगर के ही रहने वाले 35 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जिसकी अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक के मुंह पर जख्म के निशान पाएं गए और वह अकसर किन्नर का भेष बनाकर घूमता था और उसकी आजीविका का साधन भी यही था। पूरे इलाके में यही पता था कि दीपक किन्नर है। अब उसकी हत्या के बाद यह सच्चाई सामने आई कि वह किन्नर नहीं था बल्कि किन्नर के भेष में घूमता था। उसकी एक बाजू सडक़ हादसे में कट गई थी और शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। सूचना मिलते ही एडीसीपी सुडरविली थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस को दिए बयानों में मृतक दीपक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि दीपक किन्नर बनकर घूमता था। उसकी आजीविका का साधन भी यही था। रविवार रात को वह किसी काम से जाने की बात कह कर चला गया। पूरी रात वापस नहीं आया। सुबह उनकी माता जब छत पर जमा हुए बारिश के पानी को निकालने के लिए गई तो पास ही एक खाली प्लॉट में पड़े शव पर उनकी नजर गई, वह जब शव के पास गए तो पता चला कि वह दीपक का ही शव था।

एडीसीपी ने बताया कि अशोक कुमार के बयानों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन्नर बनना ही तो उसकी मौत की वजह नहीं थी। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश के एंगल से भी जाच की जा रही है।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।