निकाह से इंकार करने पर दरिंदे ने दुष्कर्म के उपरांत युवती पर फेंका तेजाब, दोनों हाथापाई में झुलसे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निकाह से इंकार करने पर दरिंदे ने दुष्कर्म के उपरांत युवती पर फेंका तेजाब, दोनों हाथापाई में झुलसे

लुधियाना जीटी रोड़ पर स्थित खन्ना मंडी में स्थित मोतीनगर इलाके में रहने वाली एक युवती को घर

लुधियाना-खन्ना : लुधियाना जीटी रोड़ पर स्थित खन्ना मंडी में स्थित मोतीनगर इलाके में रहने वाली एक युवती को घर में अकेला देखकर ना केवल दुष्कर्म किया बल्कि दुष्कर्म करने के उपरांत निकाह के लिए दबाव बनाने पर युवती की इंकारी के बाद गुस्से में आकर उसके प्राइवेट पार्ट की तरफ तेजाब फेंक दिया। दोनों में झड़प हुई तो तेजाब की बोतल युवक पर भी गिर गई। जिस कारण वह खुद भी झुलस गया। दोनों को खन्ना के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण युवक को पटियाला और युवती को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना सिटी-1 पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह दो बहन-भाई हैं। लगभग 8-9 साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी थी। पढ़ाई पूरी करने पर वह घर में ही रहती है। मंगलवार को उसकी मां किसी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थी और भाई स्कूल गया था। इसी दौरान उनकी पहचान वाले साहिल खान उर्फ उसमान खान ने उससे जरूरी बात करने के लिए मिलने को कहा। सुबह करीब 11 बजे साहिल घर आ गया।

साहिल ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। पीडि़ता के इन्कार करने पर उसने उससे पहले दुष्कर्म किया। फिर धमकाते हुए उसे पानी लेने के लिए रसोई में भेज दिया। जब वह पानी लेकर आई तो आरोपित साहिल ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जो उसके शरीर के निचले हिस्से पर गिरा। जब उसने बचाव करने की कोशिश में साहिल को धक्का दिया तो वह नीचे गिर गया और उसकी बोतल का तेजाब उसकी छाती पर भी गिर गया।

आरोपित ने दी धमकी, किसी से शादी नहीं होने दूंगा

पीडि़ता के मुताबिक, आरोपित ने उसे धमकियां दी कि वह किसी के साथ उसकी शादी नहीं होने देगा और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम कर देगा। इसी बीच युवती ने फोन पर अपनी मां को घटना की जानकारी दी जो तुरंत आई और उसे खन्ना के सिविल अस्पताल ले आई। वहां उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।