AAP नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

NULL

आप नेता जोगिंदर चिन्ना आज भाजपा में शामिल हुए और आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान पर पार्टी को निजी कंपनी में तब्दील करने का आरोप लगाया। वह दीनानगर सीट से पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले आप को झटका देते हुए चिन्ना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और पार्टी की पंजाब इकाई के सचिव विनीत जोशी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

AAP vs BJP

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर अपने आदर्शों से भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, मान पार्टी को एक निजी कंपनी में तब्दील कर रहे हैं। चिन्ना ने कहा, ‘गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को हराने के लिये मैं और मेरे साथियों ने भाजपा में शामिल होने और सीट से स्वर्ण सलारिया :भाजपा उम्मीदवार: की जीत सुनिश्चित करने का फैसला किया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।